सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर 62वीं अन्तर जनपदीय तैराकी व क्रासकन्ट्री प्रतियोगिता-2024 कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Share news

 सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) आज दिनांक 31 अगस्त 2024 को सिद्धार्थनगर में चल रहे गोरखपुर जोन गोरखपुर की 62 वी अंतर्जनपदीय पुलिस तैराकी एवं क्रास कंट्री महिला/ पुरुष प्रतियोगिता 2024 के अंतर्गत आज सुबह पुरुष वर्ग की 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री टीम चैंपियनशिप रेस किया गया का आयोजन, जिसमें जनपद देवरिया ने प्रथम स्थान व जनपद सिद्धार्थनगर ने द्वितीय स्थान तथा जनपद महाराजगंज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , तथा महिला वर्ग की 5 किलोमीटर टीम चैंपियन शिप क्रॉस कंट्री रेस में जनपद सिद्धार्थ नगर ने प्रथम व जनपद कुशीनगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
10 किलोमीटर पुरुष वर्ग व्यक्तिगत स्पर्धा में जनपद देवरिया के आरक्षी सत्य प्रकाश यादव ने प्रथम स्थान तथा जनपद सिद्धार्थनगर के आरक्षी अजय यादव ने द्वितीय स्थान व आरक्षी हरिओम साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग के व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में जनपद सिद्धार्थनगर की महिला आरक्षी सुषमा रावत ने प्रथम स्थान व जनपद गोरखपुर की महिला आरक्षी रितु मिश्रा ने द्वितीय स्थान तथा जनपद सिद्धार्थनगर से महिला आरक्षी संगीता निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
आज की *तैराकी प्रतियोगिता के प्रथम इवेंट* 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक पुरुष वर्ग संपन्न हुआ जिसमें जनपद सिद्धार्थ नगर से मुख्य आरक्षी रामप्रीत गौड़ ने प्रथम स्थान जनपद महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने द्वितीय स्थान तथा मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*द्वितीय इवेंट 200 मीटर फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद कुशीनगर से आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान जनपद महाराजगंज से मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश यादव ने द्वितीय स्थान वह जनपद संत कबीर नगर से मुख्य आरक्षी देवेंद्र यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*तृतीय इवेंट 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद कुशीनगर के आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान जनपद सिद्धार्थनगर से आरक्षी अभिनंदन सिंह ने द्वितीय स्थान तथा जनपद बहराइच से उ0नि0 हरिलाल सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*चतुर्थ इवेंट 200 मी बैक स्ट्रोक पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद कुशीनगर के आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान जनपद महाराजगंज के आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान तथा कुशीनगर के ही मुख्य आरक्षी संतोष उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*पांचवा इवेंट 50 मी बटरफ्लाई पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व जनपद सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी रामप्रीत गौड़ ने द्वितीय स्थान तथा जनपद कुशीनगर से मुख्य आरक्षी संजय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*छठवां इवेंट 100 मीटर फ्रीस्टाइल पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी राजेश यादव ने प्रथम स्थान जनपद महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने द्वितीय स्थान व मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*सातवां इवेंट 100 मीटर बैक स्ट्रोक पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद कुशीनगर से आरक्षी दुर्गेश शर्मा ने प्रथम स्थान वह महाराजगंज से मुख्य आरक्षी रविंद्र प्रताप सिंह ने द्वितीय स्थान व जनपद देवरिया से आरक्षी संत विजय यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
*आठवां इवेंट 100 मीटर बटरफ्लाई पुरुष वर्ग* संपन्न हुआ जिसमें जनपद सिद्धार्थनगर से मुख्य आरक्षी रामप्रीत गौड़ ने प्रथम स्थान जनपद महाराजगंज से निरीक्षक धनंजय राय ने द्वितीय स्थान व जनपद कुशीनगर से मुख्य आरक्षी संतोष उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान प्रतियोगिता के दौरान जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्धार्थ नगर के क्रीड़ा अधिकारी श्री आशुतोष अग्निहोत्री,प्रतिसार निरीक्षक श्री बीएन गुप्ता, निरीक्षक सूरज नाथ सिंह, पीटीआई रामकरन व आरक्षी चंद्रिका श्रीवास्तव मौजूद रहे।

ज़रूर पढ़ें

थाना उसका बाजार क्षेत्र में सोंहास सुमाली के तेनुआ में फंदे से लटकता हुआ मिला एक बुजुर्ग का शव

सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) इस जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंहास सुमाली के तेनुअहवा में आज दिनांक 17

जमुनी के मनरेगा घोटाला प्रकरण में अधिकारियों ने FIR दर्ज करवाने का बनाया मूड .

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता व फ्राड तथा मजदूरों

जिला विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शोहरतगढ़ ( राकेश बाबा, संवाददाता, ऊँ टाइम्स) उत्तर केन्द्र सरकार व उप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के

Leave a Comment