भुवनेश्वर (ऊँ टाइम्स) नयागढ़ जिले के थाना ईटामाटी क्षेत्रांतर्गत सुनालती में गैस पाइपलाइन के काम के दौरान दिनांक 4 फरवरी 2023 शनिवार को विस्फोट हो गया। बताया जा रहा है कि गैस पाइपलाइन बिछाते समय विस्फोट होने से यहां काम में लगे दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को नयागढ़ जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के सोनू और विजय गांगुली के रूप में हुई है। अन्य घायल भी दूसरे प्रदेश के बताये जा रहे हैं। गेल इंडिया कथित तौर पर सुनालती के पास एक गैस पाइपलाइन का निर्माण कर रही है। आज कुछ कर्मचारी कंप्रेसर के जरिए पाइप लाइन की सफाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक कंप्रेसर फट गया। इससे कंप्रेसर के अंदर दो मजदूर दब गए, गम्भीर रूप से घायल तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में घायल मजदूरों में से डाक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। राज्य के बाहर के मजदूरों को एक निजी कंपनी ने इस काम में लगाया था। वहीं, गेल इंडिया की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इटामाटी के थाना प्रभारी विश्वजीत राउतराय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हुई है, 3 लोग घायल हुए हैं। इस संदर्भ में हमने एक मामला दर्ज कर लिया है। किस वजह से दुर्घटना हुई, दुर्घटना का कारण क्या है, उस संदर्भ में जांच जारी है। जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी !

थाना उसका बाजार क्षेत्र में सोंहास सुमाली के तेनुआ में फंदे से लटकता हुआ मिला एक बुजुर्ग का शव
सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) इस जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंहास सुमाली के तेनुअहवा में आज दिनांक 17