सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) डुमरियागंज लोकसभा सीट से आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह को राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी ने किया समर्थन, एक होटल पर प्रेस वार्ता कर राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी ने की इसकी घोषणा।राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी का बयान,भाजपा सपा और बसपा ने डुमरियागंज लोकसभा से खड़ा किया है बाहरी प्रत्याशी,सिर्फ चौधरी अमर सिंह ही है स्थानीय प्रत्याशी। बाहरी बनाम स्थानीय के इशू को सर्वोपरि रखते हुए उनकी पार्टी ने स्थानीय प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह को किया है समर्थन।।हेमंत चौधरी का आह्वान सिद्धार्थनगर की जनता बाहरी प्रत्याशियों को भगाकर स्थानीय प्रत्याशी का करे चुनाव। चौधरी बिरादरी में राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी का है अच्छा खासा दखल।।राष्ट्रीय जनसरदार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत चौधरी के समर्थन करने से चौधरी मतदाताओं के चौधरी अमर सिंह के पक्ष में पूरी तरह आने की जगी है उम्मीद।
कृपा शंकर भट्ट,पत्रकार