मंडलायुक्त बस्ती ने सिद्धार्थनगर जिले के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र नवीन मंडी स्थल सहियापुर का किया निरीक्षण

Share news

 सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स)  मंडलायुक्त मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा महानिरीक्षक परिक्षेत्र बस्ती आर के भरद्वाज व जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डा.राजा गणपति आर. तथा उप जिलाधिकारी डुमरियागंज डा0 संजीव दीक्षित के साथ सिद्धार्थनगर जिले के तहसील डुमरियागंज क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त नवीन मण्डी स्थल सहियापुर का किया गया निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश कुमार सिंह द्वारा वहां पर उपस्थित ग्रामीणो से वार्ता की गयी। आयुक्त बस्ती मण्डल बस्ती द्वारा ग्रामवासियो को भरोसा दिलाया गया कि इस बार बाढ़ अप्रत्याशित रूप से आ गयी है। बाढ़ आ जाने से आमजन मानस को समस्या उत्पन्न हो जाती है। इसके निराकरण एवं आप सभी की सुरक्षा एवं सहयोग हेतु जिला प्रशासन, जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। लोगो को आने जाने के लिए आवश्यकतानुसार नाव लगा दी गयी है। समस्त तहसीलों में जहां बाढ़ से गांव मैरूण्ड हो गये है वहां पर राहत सामग्री का वितरण कार्य कराया जा रहा है। आवश्यकतानुसार सभी बाढ़ प्रभावित परिवारो में राहत सामग्री का वितरण की जायेगी। ग्रामवासियों को कोई भी समस्या हो तो तहसील के अन्तर्गत बने कन्ट्रोल रूम में जानकारी दें, साथ ही साथ हल्का लेखपाल, सचिव, आशा संगिनी आप सभी के समस्याओं के निराकरण हेतु क्षेत्र में तैनात हैं। किसी भी प्रकार की समस्या नही होने पायेगी। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, तहसीलदार डुमरियागंज डा0 संतराज बघेल, प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ज़रूर पढ़ें

जमुनी के मनरेगा घोटाला प्रकरण में अधिकारियों ने FIR दर्ज करवाने का बनाया मूड .

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता व फ्राड तथा मजदूरों

जिला विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शोहरतगढ़ ( राकेश बाबा, संवाददाता, ऊँ टाइम्स) उत्तर केन्द्र सरकार व उप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर ने पुलिस लाइन का किया वार्षिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर (अभिषेक द्विवेदी, विशेष संवाददाता, ऊँ टाइम्स) आज दिनांक 21 मार्च 2025 पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर अभिषेक महाजन द्वारा रिज़र्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर का वार्षिक निरीक्षण

Leave a Comment