Delhi Weatherमौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। इसके एक दिन पहले दिल्ली में 10.5 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद से मौसम का मिजाज बदल गया है। काफी समय से गर्मी की मार झेल रहे लोगों को इससे थोड़ा राहत मिली है। बारिश के बाद से मौसम में जो उमस थी वह खत्म हो गई है। वहीं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले सात दिन तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना नहीं है।
वहीं, शनिवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहे लेकिन कहीं वर्षा नहीं हुई। दोपहर में हल्की धूप भी निकली। इस वजह से पिछले दिन के मुकाबले तापमान में 7.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। फिर भी अधिकतम तापमान सामान्य रहा। इसलिए मौसम कुल मिलाकर खुशनुमा रहा।