ऑस्ट्रेलिया और भारत का सैन्य अभ्यास सोमवार से होगा शुरू, अब और भी मजबूत होंगे दोनों देशों के रिश्ते : omtimes

Share news

नई दिल्ली ( अभिषेक द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) ऑस्ट्रेलिया और भारत की सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 28 नवंबर को राजस्थान में शुरू होगा। यह सैन्य अभ्यास राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में होगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों सेनाओं के संबंधों को सकारात्मक रूप देना और एक साथ काम करने की क्षमता को बढ़ावा देना है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह ‘ऑस्ट्रा हिंद’ के तहत पहला अभ्यास है जिसमें दोनों देशों की सेनाओं के सभी हथियारों और सेवाओं की भागीदारी होगी। इस अभ्यास के लिए आस्ट्रेलियाई आर्मी की एक टुकड़ी राजस्थान पहुंच चुकी है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ‘ऑस्ट्रा हिंद’ एक वार्षिक कार्यक्रम होगा जो वैकल्पिक रूप से भारत और ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस अभ्यास में दोनों सेनाएं विकट परिस्थितियों से निपटने के लिए एक दूसरे की रणनीति और तकनीक को साझा करेंगे।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार इस अभ्यास के लिए कई योजनाएं बनाई गई हैं। इसमें नई जनरेशन के उपकरण और हथियारों को लेकर भी अभ्यास किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने आगे कहा कि संयुक्त अभ्यास, दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच के संबंधों को भी मजबूत करेगा।
बता दें कि इससे पहले भी भारतीय सेना ने सैन्य अभ्यासों में हिस्सा लिया है। भारतीय सेना की असम रेजीमेंट और और अमरिकी सेना ने उत्तराखंड में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास किया था। इस अभ्यास में आपदा राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया गया था। दोनों देशों ने प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए रणनीति और तकनीकों को समझकर एक दूसरे से साझा किया था।

ज़रूर पढ़ें

थाना उसका बाजार क्षेत्र में सोंहास सुमाली के तेनुआ में फंदे से लटकता हुआ मिला एक बुजुर्ग का शव

सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) इस जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंहास सुमाली के तेनुअहवा में आज दिनांक 17

जमुनी के मनरेगा घोटाला प्रकरण में अधिकारियों ने FIR दर्ज करवाने का बनाया मूड .

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता व फ्राड तथा मजदूरों

जिला विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शोहरतगढ़ ( राकेश बाबा, संवाददाता, ऊँ टाइम्स) उत्तर केन्द्र सरकार व उप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के

Leave a Comment