बस्ती में बोले भूपेन्द्र सिंह चौधरी: नगर निकायों को जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी भाजपा

Share news

सार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को एमएलसी सुभाष यदुवंश के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 734 नगर निकायों पर चुनाव लड़ने जा रही है। 17 नगर निगम व 199 नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं। विस्तार
भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनाव की सभी सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी। जीत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रहीं हैं। कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारियों को सहेजा जा रहा है। पिछले चुनाव की कमियों को ध्यान में रखकर आगामी योजना बन रही है।

ये बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहीं। वह शुक्रवार को एमएलसी सुभाष यदुवंश के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश के सभी 734 नगर निकायों पर चुनाव लड़ने जा रही है। 17 नगर निगम व 199 नगर पालिका की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में हैं।

सभी नगर पंचायतों पर भी पार्टी की विशेष नजर रहेगी। इसके लिए पार्टी के जिलाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। विधानसभा चुनाव में बस्ती की चार सीटों पर हार के सवाल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। वह सभी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, पूर्व जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से लगातार बात कर रहे हैं।

किस स्तर पर और किन बिंदुओं पर कमी हुई, इसका ब्योरा तैयार किया जा रहा है। भविष्य के चुनाव में इन कमियों को दूर करते हुए मैदान में उतरा जाएगा। संगठनात्मक चुनाव के मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनका मनोनयन मध्य सत्र में हुआ है।

आम तौर पर भाजपा का संगठनात्मक कार्यकाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से होता है, जो जनवरी 2023 में पूरा होगा। उसके बाद बूथ, मंडल, जिला व राज्य पर अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का चुनाव होगा। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सांसद जगदंबिका पाल, समीर सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रामानंद नन्हें आदि मौजूद रहे।

ज़रूर पढ़ें

थाना उसका बाजार क्षेत्र में सोंहास सुमाली के तेनुआ में फंदे से लटकता हुआ मिला एक बुजुर्ग का शव

सिद्धार्थनगर (ऊँ टाइम्स) इस जिले के तहसील शोहरतगढ़ अन्तर्गत स्थित थाना उसका बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंहास सुमाली के तेनुअहवा में आज दिनांक 17

जमुनी के मनरेगा घोटाला प्रकरण में अधिकारियों ने FIR दर्ज करवाने का बनाया मूड .

सिद्धार्थनगर (रामदेव द्विवेदी, ऊँ टाइम्स) विकास खण्ड शोहरतगढ़ क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता व फ्राड तथा मजदूरों

जिला विकास अधिकारी के आदेश पर ग्राम पंचायत रमवापुर नानकार में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

शोहरतगढ़ ( राकेश बाबा, संवाददाता, ऊँ टाइम्स) उत्तर केन्द्र सरकार व उप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के

Leave a Comment